दोहरीकरण के चलते छह ट्रेन निरस्त, 12 ट्रेनों के मार्ग बदले

Share

कानपुर, 15 जून (हि.स.)। दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते रेलवे ने छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। साथ ही 12 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन हुए हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बुधवार को बताया कि लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जाफराबाद खंड के खेतासराय-मेहरावां- मेहगावां के अलावा अकबरपुर-कठेरी-गोसाईंगंज में दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके मद्देनजर छह ट्रेनों को निरस्त करते हुए 12 ट्रेनों का मार्ग में परिवर्तन किया है।

ये गाड़ियां हुई निरस्त

15636 गुवाहाटी-ओखा 04, 11 व 18 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

15635 ओखा गुवाहाटी 08, 15 व 22 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

15668 कामाख्या-गांधीधाम 06, 13 व 20 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

15667 गांधीधाम कामाख्या 09, 16 व 23 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष 08, 15 जुलाई निरस्त तक निरस्त रहेगी।

09466 दरभंगा-अहमदाबाद 11 व 18 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

इन ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन

11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग -बनारस-वाराणसी -वाराणसी सिटी-गोरखपुर 24, 26, 27, 29 जून व 01 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

11056 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक ट., गोरखपुर-वाराणसी सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज 24, 26, 28, 29 जून, 01, 03 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

11059 लोकमान्य तिलक ट.-छपरा प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग -बनारस-वाराणसी -वाराणसी सिटी -छपरा 23, 25, 28, 30 जून व 02 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

11060 छपरा- लोकमान्य तिलक ट., छपरा -वाराणसी सिटी-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज रामबाग -प्रयागराज 25, 27, 30 जून व 02 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

19045 सूरत-छपरा ब्लॉक हट के-वाराणसी-वाराणसी सिटी-बलिया 23, 24, 26, 27, 29, 30 जून व 01 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

19046 छपरा-सूरत ब्लॉक हट के-वाराणसी-वाराणसी सिटी-बलिया 24, 25, 26, 28, 29 जून, 01, 02 व 03 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

13238 कोटा-पटना लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी 23, 24, 26, 30 जून व 01 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

15636 गुवाहाटी-ओखा वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ 27 जून तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

15668 कामाख्या-गांधीधाम वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ 29 जून तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

19321 इंदौर-पटना, वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ 25 जून व 02 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

22103 लोकमान्य तिलक ट.-अयोध्या छावनी, प्रयाग-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या छावनी 27 जून तक मार्ग परिवर्तन रहेगा तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।

– 22103 लोकमान्य तिलक ट.-अयोध्या छावनी, फाफामऊ-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या छावनी 11 व 18 जुलाई तक मार्ग परिवर्तन रहेगा।