गाजियाबाद, 07 जून (हि.स.)। एक तरफ भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा का पैगम्बर मोहम्मद साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मुस्लिम देशों में विरोध हो रहा है, वहीं डासना देवी मंदिर के महंत एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज नूपुर शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने जारी एक बयान में कहा है कि नूपुर शर्मा ने जो भी कहा उसे गलत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा है कि कुरान और इस्लाम की पुस्तकों में यह सब लिखा है। उन्होंने 17 जून शुक्रवार को कुरान और इस्लामिक इतिहास की पुस्तकें लेकर अकेले दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे और मौलानाओं के साथ शास्त्रार्थ करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के मुसलमान हिंदुओ पर उन्हीं की किताबो में लिखी बातों को बोलने पर सर तन से जुदा करने का फतवा देते हैं। मुसलमानों ने जनसंख्या विस्फोट करके वस्तुतः इस देश पर कब्जा कर लिया है। अब हिंदुओ की स्थिति इस देश में बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुसलमान खुलेआम हमारे देवी देवताओं के मठ मंदिर तोड़ते हैं।हमारी आस्था पर हर तरह से प्रहार करते हैं। लेकिन हमारे लिए ना तो कोई बोलने वाला है और ना ही कोई आवाज उठाने वाला है। उन्होंने कहा कि हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।