एचएस भोगल मेमोरियल नॉर्थ जोन 6 रेड स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन 26 जुलाई से

Share

नई दिल्ली, 7 जून (हि.स.)। दिल्ली बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन (डीबीएसए) 26 जुलाई से नई दिल्ली के मेगापूल अकादमी में एचएस भोगल मेमोरियल नॉर्थ जोन 6 रेड स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

इस टूर्नामेंट के बाद सितंबर 2022 में विल्सन जोन्स दिल्ली स्टेट XXXXV बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप होगी। यह घोषणा डीबीएसए के अध्यक्ष विजय गोयल ने की ।,

बता दें कि 2022 स्वर्गीय विल्सन जोन्स का जन्म शताब्दी वर्ष है, जो 1958 में विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

डीबीएसए की शुरुआत विल्सन जोन्स ने वर्ष 1978 में मौर्य शेरेटन में की थी, जहां खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी मैच आयोजित किए गए थे।

एच एस भोगल, जिनके नाम पर टूर्नामेंट डीबीएसए द्वारा आयोजित किया जा रहा है, का जनवरी 2022 में निधन हो गया और वह 35 से अधिक वर्षों के तक डीबीएसए के संयुक्त सचिव थे। वह नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली के कोच भी थे।