हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर की पैड़ी से गांधी उद्यान बीएचईएल तक 75 युवाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने किया।
इस दौरान उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य आमजन मानस को फिट रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 67 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की है, जो आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।