लापरवाही में नपे नौबस्ता थानेदार, चार थानों में निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Share

कानपुर, 22 मई (हि.स.)। जनपद में पुलिस कमिश्नर ने दो थानेदारों को हटाते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय में तैनात किया है। इनमें नौबस्ता थानेदार को लापरवाही मामले में हटाया गया है जबकि विवादों में रहने वाले चकेरी थानेदार को हटाकर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

इन दोनों थानों में थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भेजा गया है। जबकि दो इंस्पेक्टरों को थाने में तैनाती देते हुए कुल चार थानाक्षेत्र में बदलाव कर नये निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने चकेरी थाना का चार्ज संभाल रहे मधुर मिश्रा को हटाते हुए उनकी जगह हरबंश मोहाल थानेदार शैलेन्द्र सिंह को चकेरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नौबस्ता थानेदार रत्नेश कुमार सिंह को कार्यों में लापरवाही के चलते पुलिस आयुक्त हटा दिया है। उनकी जगह अपराध शाखा प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को नौबस्ता का चार्ज सौंपा गया है। इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा व रत्नेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।

वहीं, सीसामऊ थानेदार सूर्यबली पांडेय को हरबंश मोहाल व एसआईटी सिख दंगा की जिम्मेदारी संभाल रहे कैलाश चन्द्र दुबे को सीसामऊ प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।