देवरिया, 22 मई (हि.स.)। बिहार पुलिस रविवार को सदर कोतवाली में एक मकान में छापेमारी कर यहां से दो युवकों को उठाया है। पकड़े गए युवकों पर गत 28 मार्च को छपरा जिले के एक ज्वैलर्स के यहां हुई करोड़ों रुपये की चोरी में संलिप्तता होने का आरोप है। हालांकि सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।
जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य के छपरा जिले में भगवानपुर थानाक्षेत्र के काशी चौराहा क्षेत्र स्थित पीएम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बीती 28 मार्च को ज्वैलर्स शोरूम में नकाबपोश बदमाश इलाके में दहशत फैलाकर नकदी और करोड़ों के जेवर लूट ले गये थे।
वहां के एसपी ने घटना के खुलासे को लेकर भगवान बाजार थाना पुलिस, एसआईटी की टीम लगाई है। इसी मामले को लेकर पुलिस दो युवकों को अपने साथ ले गई है। घटना के बारे में सदर कोतवाली पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।