हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में पर्यावरणविद हिमालय पुत्र स्व. सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि स्व. सुंदर लाल बहुगुणा एक महान पर्यावरण-चिंतक समाज सुधारक और चिपको आंदोलन के सूत्रधार थे। उन्होंने हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में वनों के संरक्षण के लिए संघर्ष किया। वह भारत के आरंभिक पर्यावरण प्रेमियों में से एक थे। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा एक सरल व्यक्तिव के धनी थे। उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्राें में कई अस्मरणीय कार्य किये।
पर्यावरण प्रेमी के साथ-साथ उन्होंने समाज कल्याण के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी संजय सैनी, अनिल सती, संजय गौतम, आशीष गौड, नीरज, मनोज मौजूद रहे।