गोपेश्वर, 20 मई (हि.स.)। चमोली पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने जनपद में सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक करने में पुलिस का सहयोग करने के उद्देश्य जिले में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया है। यह ट्रैफिक यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी।
जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए जिले के विद्यालयों से इच्छुक छात्रों को चिह्नित कर पुलिस उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देकर प्रशिक्षित कर रही है। शुक्रवार को यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल ने राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ एवं राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिघराण में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए चयनित बच्चों को यातायात नियमों, सड़कों के प्रकार, सड़क चिह्न, यातायात संकेतों की जानकारी दी गयी। इस मौके पर जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए चयनित 30 स्कूली बच्चों को टीशर्ट एवं कैप वितरित की गयी।