नैनीताल, 19 मई (हि.स.)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नैनीताल चिड़ियाघर में 16 से 23 मई तक आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को कहानी व कविता लेखन और एकांकी के मंचन की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता में नगर के भारतीय शहीद सैनिक, मोहन लाल साह बाल विद्या मन्दिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, विशप शॉ स्कूल, लौंग व्यू पब्लिक स्कूल, बिरला विद्या मन्दिर, सेन्ट जेवियर कॉलेज, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, कुंदन लाल साह ट्रस्ट कन्या इंटर कॉलेज एशडेल आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एकांकी के मंच में चिड़ियाघर के निदेशक डीएफओ टीआर बीजूलाल ने निर्णायक के रूप में भी योगदान दिया।
आयोजन में चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी धरम सिंह बोनाल, पुष्कर मेहरा, महेश बोरा, खजान मिश्रा, राजेंद्र जोशी, आनंद सिंह, अनुज कांडपाल, डॉ. रजनी रावत, सूरज नयाल एवं प्राणी उद्यान व नगरपालिका वन क्षेत्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।