तकनीकी शिक्षा छात्रों के भविष्य के लिए जरूरी : महानगर अध्यक्ष

Share

प्रयागराज, 19 मई (हि.स.)। आज के आधुनिक युग में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ गया है। इसके बगैर शिक्षा जगत अधूरा है। जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेधावी छात्रों की तकनीकी शिक्षा को सशक्तिकरण बनाने के लिए तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रही है, जो उनके भविष्य के लिए जरूरी है।

यह बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने ग्लोबल पैरामेडिकल कॉलेज नैनी में मेडिकल क्षेत्र के छात्राें को टेबलेट वितरण करते हुए कही। उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं को तकनीकी शिक्षा से सशक्तिकरण बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे लैपटॉप स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने छात्रों को टेबलेट वितरण करते हुए उन्हें बधाई दिया और कहा कि क्योंकि युवाओं के भविष्य के बल पर ही हमारे देश और समाज का भविष्य टिका हुआ है। ऐसे में सरकार द्वारा मेधावी छात्रों के लिए चलाए जा रहे लैपटॉप एवं टेबलेट, स्मार्टफोन वितरण योजना राष्ट्र एवं समाज की दृष्टि में एक सकारात्मक कदम है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 15 छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के निदेशक डॉ राजीव वैश्य, राजेश केसरवानी, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, दिलीप केसरवानी, ओम प्रकाश मिश्रा, रामजी मिश्रा, विनोद तिवारी, मुकेश कसेरा, आयुष अग्रहरि, संस्कार सिन्हा, कुलदीप गोस्वामी, रवि मिश्रा, नीरज, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।