चित्रकूट,19 मई (हि.स.)। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) लोगों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा को सरकार ने योजना एवं कल्याण संबंधी उपायों के लिए कल्याण बोर्ड गठित करेगी।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि किन्नरों की समस्याओं के स्थानीय निदान की बाबत जिले में जिला स्तरीय समिति गठित कर दायित्वों का निर्वहन करेंगी। जिला स्तरीय समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिले के नगर निगम बोर्ड एवं पंचायत के अध्यक्ष, बीएसए, जिला प्रोवेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक व किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि सुश्री राजकरन त्रिपाठी निवासी एसडीएम कालोनी व सुश्री रेखा उर्फ मुल्लू निवासी इटौरा सदस्य के तौर पर शामिल होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य/सचिव नियुक्त किये गये हैं।
उन्होंने निर्देश दिये कि समिति के सदस्य के रुप में नामित करते हुए समिति की प्रत्येक माह में एक बार बैठक की जायेगी। किन्नरों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा को सरकार की योजनाओं एवं कल्याण संबंधी उपायों के मुद्दे/समस्याओं का निस्तारण समिति करेगी।