ज्ञानवापी प्रकरण: पुलिस सतर्क, बुलाई पीस कमेटी की बैठक

Share

वाराणसी, 19 मई (हि.स.)। ज्ञानवापी प्रकरण को देखते हुए जिले के शहरी और ग्रामीण अंचल में पुलिस अफसर सतर्क हैं। जिले के ग्रामीण अंचल में गुरुवार को वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में सभी थानों पर शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक बुलाई गई। बैठक में दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर चर्चा हुई। अफसरों ने बताया कि मामला सर्वोच्च न्यायालय और वाराणसी न्यायालय में भी चल रहा है। ऐसे में सभी से आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए आप अपील करें। संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी है।