गोपेश्वर, 18 मई (हि.स.)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग चमोली की ओर से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थल बटलेश्वर मंदिर और बह्मसैण तक अण्डर 16 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं की मिनी मैराथन आयोजित की गयी। इसमें बालक वर्ग में राजकीय इंटर कालेज बैरागना के रोहित राणा और बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कालेज बैरागना की ही ईशा बत्र्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिला स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ का शुभारम्भ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शिखर सक्सेना ने किया। बालक वर्ग अण्डर 16 वर्ष के लिए पांच किलोमीटर दौड़ जीआईसी बैंरागना के रोहित राणा ने 19.39 मिनट का समय लेकर प्रथम, जीआईसी माणा-घिंघराण के प्रियाशुं बिष्ट ने 19.57 मिनट का समय लेकर द्वितीय, जीआईसी बैंरागना के अमल ठाकुर ने 20.25 मिनट का समय लेकर तृतीय, केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर के समीर ने 20.26 मिनट का समय लेकर चतुर्थ तथा जीआईसी बैंरागना के उपेन्द्र विष्ट ने 21.02 मिनट का समय लेकर पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीआईसी गोपेश्वर के ऋषभ सिंह और पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के देवेश कुमार को दिया गया तथा सबसे कम आयु के उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार नेशनल पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के ऋषभ को प्रदान किया गया।
इसी प्रकार बालिका वर्ग अण्डर 16 वर्ष के लिए चार किलोमीटर दौड़ में जीआईसी बैंरागना की ईशा बत्र्वाल ने 19.46 मिनट का समय लेकर प्रथम, जीआईसी डुंग्री की टैमी ने 20.32 मिनट का समय लेकर द्वितीय, जीआईसी बैंरागना की कंचन ने 22.04 मिनट का समय लेकर और अंशिका 22.09 मिनट का समय लेकर ने क्रमशः तृतीय और चतुर्थ तथा केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर की कल्पना ने 22.22 मिनट का समय लेकर पंचम स्थान प्राप्त किया। लाॅटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीजीएचएस नैग्वाड की सोनम तथा चिराग पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की दिया नेगी को दिया गया तथा सबसे कम आयु की उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार प्रेम शान्ति चिल्ड्रन एकेडमी हल्दापानी की आंचल को प्रदान किया गया ।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करते हुए महा प्रबंधक ने कहा कि यदि आप खेलों में कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको नियमित अभ्यास की आवश्यकता है, साथ ही खिलाड़ी अपने आप को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बना सकते हैं, और खेलों के नियमित अभ्यास आप आजीवन स्वस्थ रहते हुए जनपद, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त कर सकते हैं। दौड़ के निर्णायक कमल किशोर सिंह, केसी पंत, गोपाल बिष्ट, जयदीप झिक्वांण, हरेन्द्र सिंह कुंवर, विकेन्द्र चौहान, तनवीर अहमद, रश्मि बिष्ट, बबीता रावत और संतोषी नेगी रहे।
कार्यक्रम में डीओपीआरडी आनन्द सिंह नयाल, बीओपीआरडी सरत सिंह भण्डारी, खेल विभाग के सीएओ विक्रम सिंह चौधरी, जिला चिकित्सालय से गौतम हिन्दवाल, नरेश कुमेडी, हरीश कुंजवाल आदि मौजूद थे।