हमीरपुर, 09 मई (हि.स.)। चिकासी थाना के ग्राम इछौरा में शादी के तीन दिन पहले दूल्हा गायब हो गया है। जिसकी काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने उसके गुमसुदगी की तहरीर थाने में दी है।
ग्राम इछौरा निवासी ज्ञानी पांचाल ने बताया कि आज 9 मई को उसके छोटे भाई संजय कुमार की बारात मौदहा तहसील के ग्राम मांचा कम्हरिया जानी थी।
लेकिन वह विगत 6 मई को घर से गायब हो गया। जिसकी रिश्तदारों व परिचितों सहित अन्य जगह में उसकी खोजबीन की गयी।लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।उसके गायब होने से शादी की खुशियां मायूसी में बदल गयी है। जिसकी गुमसुदगी की तहरीर आज थाना चिकासी में दी गयी है।