देहरादून, 07 मई (हि.स.)। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गलत जानकारी प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चार लाख लोगों की मृत्यु के बारे में बताया गया जबकि डब्ल्यूएचओ मानता है कि पूरे कोरोना काल में भारत में 47 लाख लोगों की मृत्यु हुई।
युवा कांग्रेस ने शनिवार को प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इन आंकड़ों को छिपाने का कार्य किया , यह एक गंभीर विषय है। संगठन ने मांग की कि सरकार को जल्द से जल्द सही आंकड़े देश की जनता के सामने प्रस्तुत करने चाहिए। युवा कांग्रेस ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देहरादून युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी, राष्ट्र संयोजक मीडिया विभाग संदीप चमोली, राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा चौहान, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मनजीत सिंह बत्रा, प्रदेश प्रवक्ता लोकगीत कुकरेती प्रदेश सचिव बलजीत, प्रदेश प्रवक्ता आयुष शिवपाल, प्रदेश महासचिव जितेंद्र नेगी, वर्मा आदि उपस्थित थे।