वाराणसी, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना एवं वन राज्य मंत्री केपी मलिक गुरुवार को शहर में मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने शहर में विभिन्न विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही वन विभाग के पहल पर डोमरी स्थित रेल भूमि पर एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में नवंबर, 2020 में लगाये गए मियावकी पौधरोपण का निरीक्षण किया। यहां केवल 18 माह में विकसित अद्भुत प्राकृतिक स्वरूप का घने जंगल के वृद्धि को देखा।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने मियावकी तकनीक का जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी जैसे घने आबादी वाले शहर में वायु प्रदूषण के रोकथाम में इसकी अहम भूमिका हो सकती है। दोनों मंत्रियों ने कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि और अधिक स्थलों पर इस तरह का प्राकृतिक वन का स्थापना किया जाय।
इस दौरान मुख्य वन संरक्षक एन रविन्द्र , वन संरक्षक प्रमोद गुप्ता सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।