देवरिया, 23 अप्रैल (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में राघव नगर मोहल्ले में शनिवार को कार्य करने जा रही एक महिला को मनबढ़ ने चाकू मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जलकल रोड की रहने वाली फूलमती देवी (30 ) जिला मुख्यालय पर किराये का मकान लेकर परिवार के साथ रहती है। वह शहर में लोगों के घर पर काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। शुक्रवार की देर शाम को महिला किसी कार्य से अपने गांव रामपुर कारखाना कस्बा गई थी। शनिवार सुबह वापस अपने घर आ रही थी कि डीएम आवास के पास मनबढ़ ने महिला को रोककर अपशब्द कहने लगा, जिसका विरोध महिला ने किया तो मनबढ़ ने चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया।
इस मामले में शहर कोतवाल ने कहा कि महिला को इलाज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच की जा रही है।