केंद्रीय गृह मंत्री से मिले मंत्री धन सिंह रावत

Share

-सहकारिता विकास कार्यों की दी जानकारी

देहरादून, 05 अप्रैल (हि.स.)। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. रावत ने अमित शाह को सहकारिता क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

सहकारिता, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यहां जारी एक बयान में बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान राज्य में सहकारिता के क्षेत्र में हुई प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना, ब्याज मुक्त ऋण योजना, राज्यभर में 670 पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण एवं गंगाजल अमृत योजना की प्रगति की जानकारी भी केन्द्रीय सहकारिता मंत्री को दी।

डॉ. रावत ने कहा कि पैक्स समितियों के कंप्यूटराइजेशन मॉडल की केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने प्रशंसा की और इस मॉडल को देश अन्य राज्यों में भी अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।