सुलतानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। थाना कूरेभार पुलिस टीम ने चार गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो ट्रक सहित 48 जिंदा गोवंश बरामद हुए है। पुलिस ने सभी आरोपितों को जेल भेजने की कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध अभियान के तहत, थाना कूरेभार पुलिस टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हरिकेश कुमार यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी ग्राम बैंतीकला थाना चांदा, गुड्डू यादव पुत्र सुदर्शन यादव निवासी ग्राम बैजलपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, विनय यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी ग्राम ताजपुर डेहमा मिश्रपुरा थाना करिमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर एवं सोनू यादव पुत्र मिश्री यादव निवासी ग्राम ताजपुर डेहमा मिश्रपुरा थाना करिमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर शामिल हैं।
उनके पास से 48 राशि जिन्दा गोवंशीय जानवर, प्लास्टिक के बोरे में काटने के औजार, दोनों ट्रकों से 14-14 अदद नायलान की रस्सी आदि बरामद हुआ है।