पूर्व भाजपा विधायक नीरज चतुर्वेदी ने विजय कपूर के खिलाफ उठाई जांच की मांग

Share

कानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि कल विजय नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित साइकिल एसोसिएशन कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई व कोपो स्टेट के चैयरमैन विजय कपूर मंच पर मौजूद थे।

कांग्रेसी नेता के भाई ने कार्यक्रम में साइकिल एसोसिएशन के चुनाव से जुड़ी कोई बात कही। इस बात को लेकर किदवई नगर निवासी व्यवसायी भारत भूषण रस्तोगी ने आपत्ति जताई तो विजय कपूर व उनके गनर द्वारा बुजुर्ग व्यवसायी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

भाजपा के पूर्व विधायक नीरज चतुर्वेदी ने इस घटना को लेकर विजय कपूर व उसके आधे दर्जन सुरक्षा कर्मियों की निंदा करते हुए कह कि जो मुकदमा पुलिस ने इनके खिलाफ कायम किया है, उस मुकदम की प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने मांग की कि वह और उनकी पार्टी के साथी शीघ्र ही पुलिस कमिश्नर तथा जिलाधिकारी से मिलकर कांग्रेस नेता के भाई विजय कपूर व उनके अपराधी साथियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें। जांच के साथ ही उनके द्वारा व्यापारियों और उद्योगपतियो से बड़े पैमाने पर हो रही नाजायज वसूली की भी जांच की जाए।