सिख दंगा मामला : एसआईटी की टीम जांच के लिए पहुंची बाटला, नहीं मिले गवाहा

Share

कानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की टीम अभी तक कोर्ट में अपनी फाइनल रिपोर्ट नहीं लगा पाई है। बार बार कोर्ट से समय लेने के बाद भी एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट अभी तक तैयार नहीं हौ पाई है। अभी हाल ही सिख विरोधी दंगे के चार मुकदमों में बयान दर्ज करने के लिए तीन सदस्यीय टीम को बाटला भेजा गया था, लेकिन एसआईटी की टीम की गवाहों से मुलाकात नहीं हो पाई।

आपको बता दें कि, कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए चार ती्न सदस्यीय टीम को बयान करने कानपुर से लुधियाना और भेजा गया था। गवाहों के बयान दर्ज करने गई एसआईटी की टीम रविवार दोपहर बाटला पहुंची तो , गवाहों के शहर में न होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। टीम अब उनके सोमवार को लौटने का इंतजार कर रही है।

सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी की टीम को दो साल हो गए हैं लेकिन अभी तक एसआईटी ने अपनी जांच की रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं की है। इसकी जांच के लिए गोविंदनगर थाना क्षेत्र के चारों मामलों में विवेचना पूरी करने के लिए तीन सदस्यीय टीम को बयान लेने के लिए बाटला भेजा गया था। जिसमें सिर्फ चार गवाहों के बयान दर्ज होने थे। लेकिन एसआईटी टीम उनके घर पहुंची, तो गवाहों से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।