ग्रीन पार्क स्टेडियम में अण्डर-14 बालक-बालिकाओं का समर कैम्प शुरू

Share

कानपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में अण्डर-14 बालक-बालिकाओं के (03माह के लिए) सोमवार से समर कैम्प का शुभारंभ किया गया। कैम्प में एथलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबाल, शूटिंग, भारोत्तोलन, टी०टी०, जिम, फुटबाल बॉक्सिंग आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। कैम्प की शुरूआत मुख्य अतिथि डा० महेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ने किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि 14 साल से कम के खिलाड़ियों को इस समर कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपने अपने पसंदीदा खेल खेलने का मौका मिलेगा। इन खेलों के अलग-अलग कोच भी बच्चों को बेहतरीन प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू कर दिया गया है

उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर एवं बैज लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर), पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय टी०टी० खिलाड़ी संजीव पाठक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेपाल सिंह उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से उत्तम क्वालिटी के प्रैक्टिस के लिए बैट, बॉल, हॉकी व बॉक्सिंग ग्लब्स समेत अन्य खेल उपकरण वितरित की गई। खेल उप निदेशक ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा प्रेस/मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमित पाल उप क्रीड़ाधिकारी, शिव कुमार पिच क्यूरेटर, यूपीसीए मीडिया प्रभारी अहमद अली खां तालिब, फिजियोथेरेपिस्ट डा० स्टैनली बाउन समेत सभी खेलों के प्रशिक्षणगण, सीनियर खिलाड़ी आदि उपस्थित रहें।