आरएसएस का पहला जिला कार्यालय बनेगा कोसी में, स्वयंसेवकों ने रखी नींव

Share

– नगर संघचालक दयाशंकर अग्रवाल ने दान में दी थी जमीन

मथुरा, 04 अप्रैल(हि.स.)। सोमवार छाता तहसील के कस्बा कोसीकलां के शालीमार रोड स्थित राधाविहार कॉलोनी के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए कार्यालय की नींव रखी गई। जिसका भूमि पूजन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने वैदिक मंत्रों के साथ किया।

गौरतलब हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय की नींव की आधारशिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दयाशंकर अग्रवाल के द्वारा 300 गज जमीन कोसी जिला को दान देने के उपरांत रखी गई। जिसको लेकर मोके पर मौजूद लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। मौके पर एक कस्बे के समाजसेवी लोगों ने कोसीकलां नगर संघचालक दयाशंकर अग्रवाल के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

आरएसएस के नगर प्रचारक राकेश शर्मा ने बताया कि मथुरा विभाग के कोसी जिला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पहला जिला कार्यालय खुलने जा रहा है, जिसको लेकर संघ के लोगों में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है।

इस मौके पर कस्बे के नगर संघ चालक दयाशंकर अग्रवाल, नगर कार्यवाह हेमंत अग्रवाल, भाजपा नेता तरुण सेठ, अशोक जैन, राकेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी के के अग्रवाल, निर्भय पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।