हरीश रावत हरिद्वार की घटना से दुखी

Share

देहरादून, 04 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को हरिद्वार के कनखल कांगड़ी श्यामपुर के कुछ क्षेत्रों में दूषित कुट्टू के आटा से बने पकवान खाने से बीमार हुए लोगों पर चिंता व्यक्त की है। देहरादून से जारी एक ट्वीट के माध्यम से हरीश रावत ने कहा है कि जो लोग बीमार हुए हैं, प्रशासन उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करें। उन्होंने प्रशासन से यह भी अपेक्षा की है कि व्रत के दिनों में उपयोग आने वाली चीजों को ठीक से चेक करें ताकि कोई बड़ी घटना न हो। हरीश ने कहा है कि मैं इस घटना से दुखी हूं। मैं रुग्ण लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।