देहरादून, 04 अप्रैल (हि.स.)। कृषि मंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता ने सोमवार को कुमाऊं के चितई स्थित, सुप्रसिद्ध गोलू देवता के मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान गोलू देव की आराधना की और सार्वजनिक भोज/भण्डारा किया।
मनोज जोशी ने बताया कि वह मंत्री गणेश जोशी के साथ गत 12 साल से हैं। वे हमारा पारिवारिक सदस्यों की तरह ख्याल रखते हैं इसीलिए उनसे हमारा लगाव भी घर के अभिभावक की तरह हैं। मैंने उनकी विशाल विजय के लिए न्याय के देवता, गोलू देव के पवित्र स्थान, चितई मंदिर में कामना की थी। भगवान गोलू देव के आर्शीवाद और क्षेत्र की जनता के असीम प्रेम से वह चौथी बार विधायक बने हैं।
उन्होंने बताया कि इस कामना की पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मैंने यहां पूजन करने के उपरांत स्थानीय लोगों के लिए भण्डारे, भोग का आयोजन किया है। इस अवसर पर दिनेश गैड़ा, विनोद जोशी तथा पार्टी से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।