देवरिया : एमएलसी चुनाव जीतने को जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

Share

देवरिया, 03 अप्रैल (हि.स.)। सांसद डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी ने देवरिया-कुशीनगर जनपद के विधायकों एवं सभी ब्लाक प्रमुखों के साथ जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर रविवार को एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार केंद्र और प्रदेश सरकार के जनहित में किये गये कार्यों से प्रभावित होकर बनाया है। इस विश्वास को मजबूत करने के लिये जरूरी है कि स्थानीय निकाय में भाजपा की विजय पताका फहरे।

उन्होंने कहा स्थानीय निकाय में भाजपा जीतेगी तो विधान परिषद में भी भाजपा बहुमत में आ जायेगी। जिससे जनहित के लिये कानून बनाने में आसानी होगी। इसके लिए आप सभी एक-एक मतदाता से स्वयं बात करें और उनसे भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करे। विधायक और उस विधानसभा में आने वाले सभी ब्लॉक प्रमुख रोज शाम एक साथ बैठक कर दिन भर के हुए और अगले दिन के होने वाले कार्यों पर चर्चा जरूर करें।

वही बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने रुद्रपुर और बरहज विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के साथ रुद्रपुर डाक बंगले पर बैठक किया और एमएलसी चुनाव जीतने की रणनीति तैयार किया। दूसरी तरफ सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के साथ अपने निवास पर बैठक कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह को चुनाव में विजयी बनाने की योजना बनाई।

बैठक में विधायक जयप्रकाश निषाद, विधायक दीपक मिश्र शाका, उषा पासवान, सीमा पासवान, छट्ठू यादव,संदीप सिंह, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, चुनाव प्रभारी पीएन पाठक, चुनाव प्रभारी विश्वजीत सिंह आशु, चुनाव प्रभारी जितेन्द्र प्रताप राव, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक असीम राय, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी विनय सिंह जेआरएफ, संचालन समिति सदस्य कृष्णानाथ राय, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला महामंत्री भाजपा कुशीनगर संतोष दत्त राय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, प्रमुख वशिष्ठ राय गुड्डू, प्रमुख पवन गुप्त, विधायक सभाकुंअर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।