फतेहपुर: छेड़छाड़ के बाद मारपीट करने पर पिता-पुत्र सहित 04 पर मुकदमा दर्ज

Share

– जंगल मेो महिला के साथ गांव के अधेड़ व्यक्ति ने 31 मार्च को की थी छेड़छाड़

फतेहपुर,03 अप्रैल (हि.स.)। जिले में रविवार को चार दिन पूर्व भैंस चराने जंगल गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले पर पुलिस ने नामजद शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो खुन्नस खाये आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके पति की जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 31 मार्च की शाम वह जंगल भैंस चराने गई थी। जहां गांव का लल्लू तिवारी नामक युवक पहले से मौजूद था।उक्त युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह स्वयम् को छुड़ा कर महिला घर पहुंची। महिला ने पति से आपबीती बताई। घटना की जानकारी पति ने ग्राम प्रधान को दी। इस बात से खुन्नस खाये आरोपी लल्लू तिवारी व उसका बेटा कृष्ण कुमार उर्फ अमित, अंशू उर्फ अंकित व आंनद तिवारी सहित चार लोग शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आए और मारपीट करने लगे। खौफजदा पीड़ित परिवार दो दिन तक थाने नहीं गया। आज 03 मार्च को घटना की शिकायत लेकर पीड़ि परिवार थाने में जाकर दी। जिस पर पुलिस आरोपी चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संगम लाल प्रजापति ने बताया कि पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत आरोपियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।