फतेहपुर : स्पोर्ट स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण कैंप प्रारंभ

Share

-जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतिभागियों से अपने पसंद की खेल प्रतिस्पर्धा में प्रवेश लेने की अपील की

फतेहपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले में रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स बैडमिंटन, टीटी व जिम आदि का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इच्छुक लोगों से अपनी पसंद के खेलों में प्रवेश लेने की अपील किया।

शहर मुख्यालय के शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अप्रैल माह से शुरू हो रहे सत्र में खिलाड़ियों व खेल में रुचि रखने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए तैराकी, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स बैडमिंटन, टीटी व जिम का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों का प्रशिक्षण शुरू होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर देखने को मिली।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शरीरिक विकास एवं बच्चों की प्रतिभा को निखारने वाले सभी खेलों के प्रशिक्षण के लिए अप्रैल सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। उन्होंने बताया कि खेलों के प्रशिक्षण के लिए बच्चे व बच्चियों की आयु न्यूनतम 6 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों के शारीरिक विकास और उनकी प्रतिभा को आयाम देने के लिए उनकी रुचि के अनुसार खेलों के प्रशिक्षण में प्रवेश लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि निर्धारित शुल्क अदा कर खेलों में प्रवेश लिए जा सकते हैं। जिनका प्रशिक्षण सुबह 6.30 से 8.30 व शाम 3.30 से 6.30 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे।