– पथ संचलन में 2 वर्षीय इवान जैन उनके पिता नमन जैन एवं दादा पवन जैन सहित तीन पीढ़ियां एक साथ उपस्थित
मुरादाबाद 03 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरादाबाद महानगर में महानगर के 16 नगरों में अलग-अलग 16 पथ संचलन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। हर संचलन में स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर समाज के लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत किया।
आरएसएस मुरादाबाद विभाग के विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन ने बताया कि भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा आरएसएस के प्रमुख उत्सव में से एक उत्सव हैं। विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए पथ संचलन में वक्ताओं ने कहा कि पूरे पूरे विश्व में जितने भी कैलेंडर हैं सबसे ज्यादा प्रमाणिक और वैज्ञानिक कालगणना केवल भारतीय पंचांग के द्वारा ही की जा सकती है विश्व का कोई भी कैलेंडर यह नहीं बता सकता कि किस दिन चंद्र ग्रहण या किस दिन सूर्य ग्रहण होगा। पूरी भारतीय संस्कृति वैज्ञानिक और प्रमाणिक है। अंग्रेजों की सरकार में एक योजना के तहत लॉर्ड मैकाले ने 1850 में एक सर्वे कराया जिसमें उत्तर भारत में 97 प्रतिशत साक्षरता एवं दक्षिण भारत में 100 प्रतिशत साक्षरता की रिपोर्ट आई। लार्ड मैकाले ने भारतीय शिक्षा पद्धति का अध्ययन किया तो पता लगा कि भारत में 732000 गुरुकुल हैं जिनमें 18 विषयों की वर्तमान हायर एजुकेशन की शिक्षा दी जाती है। उस समय देश के अंदर 750000 गांव के यानी लगभग एक गांव मैं एक गुरुकुल का औसत था। लार्ड मैकाले ने इन सभी गुरुकुलों को अवैध घोषित कर दिया और 1858 में इंडियन एजुकेशन एक्ट लागू कर उनको बंद करवा दिया। और अंग्रेजी शिक्षा को कानूनी घोषित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किस प्रकार एक योजना के तहत कि हमारी संस्कृति को नष्ट कर दिया गया और भारतीय शिक्षा नीति को समाप्त कर दिया गया। यह अवसर है कि हम अपनी संस्कृति पर गर्व करें और इसको हर घर-घर में पहुंचाएं आज का दिन सृष्टि की रचना का प्रथम दिन माना जाता हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल सुगंध, विभाग प्रचारक वतन कुमार, विभाग संघचालक ओम प्रकाश शास्त्री, विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन, महानगर संघचालक डॉ विनीत गुप्ता, महानगर कार्यवाह सुरेंद्रपाल सिंह, महानगर प्रचारक विवेक कुमार, संदीप सिंघल, विनय कौशिक एडवोकेट, देवेश सिंह, नवल वार्ष्णेय, सुभाष शर्मा, अनिल कुमार, आलोक गुप्ता, पीतांबर सिंह, विश्वजीत सिंह एडवोकेट, उम्मेद राजपुरोहित, विवेक गुप्ता, अर्जुन अग्रवाल सौरभ गर्ग, नमन जैन, इवान जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।