फतेहपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी के ट्रैक्टर व ट्राली समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थारियांव थाना प्रभारी अमरसिंह रघंवशी ने मुखबिर की सूचना पर बिलंदा मोड़ नेशनल हाईवे पर घेराबंदी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी हुई ट्रैक्टर और ट्राली बरामद करते हुए खुलासा किया है।
उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह ने बताया कि 8 मार्च 2022 की रात उसरैना नेशनल हाईवे मंदिर के पास अज्ञात लोग ट्रैक्टर और ट्राली चुरा ले गए। वादी चक्रवीर नीलम सिंह पुत्र रामशरन लोधी निवासी बरई खुर्द हाल मुकाम उसरैना थाना थारियांव ने सूचना पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछा दिया और लगातार ट्रैक्टर और ट्राली बरामद के लिए अथक प्रयास करती रही।
सूचना पर आज थारियांव सीओ व थारियाव, थाना प्रभारी अमर सिंह रघुंवशी मय फोर्स के साथ बिलंदा नेशनल हाईवे मोड़ पर भाग रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर और ट्राली मौके से बरामद कर लिया। दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि लगभग 25 दिन पहले उसरैना नेशनल हाईवे मंदिर के पास खड़ा ट्रैक्टर और ट्राली को रात चुरा ले गए थे। जिसे बेचने के लिए शहर ले जा रहे थे। वही पुलिस बरामद हुए ट्रैक्टर और ट्राली मालिक चक्रवीर नीलम सिंह को बुला कर पहचान करवाया कर उसके सुपुर्द कर दिया।
थारियाव थाना प्रभारी अमर सिंह रघुंवशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ने घेराव करते हुए लगभग 4 बजे बिलंदा नेशनल हाईवे मोड़ पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर और ट्राली बरामद किया और ट्रैक्टर मालिक से ट्रैक्टर और ट्राली पहचान करवाने के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है।