कानपुर, 31 मार्च (हि.स.)। जरीब चौकी चौराहा पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह चौहान के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया। पुतला फूंकने से पहले युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी की और जूते-चप्पलों से पुतले को पीटा।
पुतला दहन के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री केजरीवाल के द्वारा कश्मीरी पंडितों का उपहास किया गया है, उसको भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सहन नहीं करेगा। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल में दम है तो कानपुर की सीमा में आकर देखें, उनको जूते की माला पहनाने का काम युवा मोर्चा का कार्यकर्ता करेगा।
युवा मोर्चा के जिला मंत्री अभिमन्यु सक्सेना ने बताया कि केजरीवाल लगातार हिंदू हितों पर आघात कर रहे हैं। वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। सदन में केजरीवाल को ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी।
पुतला दहन में मुख्य रूप से गोलू बाजपेई, नितिन पाल, चंद्रकांत द्विवेदी, दिव्यांश मिश्रा, अनंत मिश्रा, हर्षित श्रीवास्तव, हर्षित तिवारी, रजत कसेरा, रोहित जायसवाल, आकाश सक्सेना, दिनेश बाजपेई, संजय अग्रवाल, सौरभ आदि लोग मौजूद रहें।