झांसी, 29 मार्च (हि.स.)। जीएसटी में अभी काफी कमियां हैं। सरकार ने टूटा-फूटा जीएसटी लागू कर दिया है। यह कहना है झांसी पहुंचे कांफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया का। जिन्होंने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए यह बात बोली है।
पत्रकारों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका संगठन व्यापारी हित में काम करता है। व्यापारियों ने कोरोना में काफी काम किया है। लोगों तक सुविधायें पहुंचाने का सबसे अधिक काम किसी ने किया है तो वह व्यापारियों ने किया है। इसके बाद भी व्यापरियों को कोरोना योद्धा की सूची में नहीं रखा गया है। उनके संगठन का प्रयास रहता है कि व्यापारियों का स्तर बढ़ाया जायेग। वह ऑन लाइन का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन ऑन लाइन की आड़ में होने वाले एकाधिकार का विरोध करते हैं। सरकार ने भी टूटा फूटा जीएसटी जल्दवाजी में लागू कर दिया है। जिसमें कई कमियां है। जिन्हें आज तक दूर किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि जीएसटी में जो विसंगतियां हैं उन्हें शीघ्र दूर कर लिया जायेगा।
वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय मंत्री संजय पटवारी, कैट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दांगी, उपाध्यक्ष राजेश बिरथरे, महामंत्री संजय सर्राफ, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, शकील खान आदि उपस्थित रहे।