फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक से युवक ने बहन की तलाश की उठाई मांग

Share

फतेहपुर, 26 मार्च (हि.स.)। जिले में शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से अपनी बहन के गायब होने की रो-रोकर बात बताने हुए पड़ोसी युवक पर भगाने का आरोप लगाया और बहन की खोजवाने की मांग की।

बिंदकी कस्बे के महरहा रोड मोहल्ले में एक कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम अवधेश कुमार निगम से बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मीरखपुर की रहने वाली तनु तिवारी पुत्री गया प्रसाद तिवारी ने रो-रोकर बताया कि उसकी बहन खुशी तिवारी पिछले कई दिनों से लापता है उसने मोहल्ले की एक युवक पर आशंका जाहिर करते हुए अनहोनी की आशंका जाहिर की।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव से बातचीत की जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही लापता लड़की का पता लगाया जा रहा है तथा आरोपी की भी तलाश की जा रही है।