अंजना बनी स्काउट गाइड की जिला संगठन कमिश्नर

Share

औरैया, 26 मार्च (हि.स.)। जनपद के कंचौसी निवासी अजय सिंह उर्फ अजीत सिंह की पत्नी अंजना देवी को अपर जिलाधिकारी की संस्तुति पर स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त ने जिला संगठन कमिश्नर के पद पर नियुक्ति प्रदान की।

स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक मुख्यायुक्त पूर्व आईएएस प्रभात कुमार ने कस्बा निवासी जिला स्काउट गाइड की अंजना देवी को जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) की जिम्मेदारी सौंपी। जिसके बाद जिला मुख्यायुक्त अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने कलेक्ट्रेट में अंजना देवी को अधिकार पत्र प्रदान किया।

अंजना देवी के जिला संगठन कमिश्नर बनाए जाने पर संगठन के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला सचिव नीरज चौधरी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) प्रदीप त्यागी, कस्बे के मगन राजपूत, हिरेंद्र सिंह, कपिल सिंह, गुंजन तिवारी, अरविंद दीक्षित आदि ने हर्ष व्यक्त किया।