मप्र : मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रियों के साथ पचमढ़ी में रोपा नीला गुलमोहर का पौधा

Share

– मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पचमढ़ी में नीले गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों ने भी नीले गुलमोहर का पौधा रोपा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि ‘पचमढ़ी में आयोजित चिंतन बैठक से पहले आज कैबिनेट के साथी मंत्री गणों ने पौधरोपण किया। मैंने गुलमोहर का पौधा रोपित किया। यह पौधे प्रकृति का सौंदर्य ही नहीं बढ़ाएंगे, बल्कि चिंतन बैठक की अनमोल स्मृतियों को संजोकर सदैव ताजा बनाए रखेंगे”

पचमढ़ी में रेशम केंद्र के सामने पाइन ग्राउंड में लगभग 35 नीले गुलमोहर के पौधे लगाए गए। नीला गुलमोहर, नीलमोहर के नाम से भी जाना जाता है। यह औरनामेंटल प्लांट है। इसका बॉटनिकल नेम जैकेरेंडा मायमौसी फोलिया है।