मुख्यमंत्री धामी लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण में हुए शामिल

Share

देहरादून, 25 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार काे लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल। मुख्यमंत्री धामी ने योगी को बधाई देते हुए कहा कि योगी के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।