देहरादून, 25 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी के साथ कुल 34 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में 23 हजार कोरोनारोधी टीके लगाए हैं।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक छह जिले में कुल 34 कोरोना के मरीज मिले और सात जिलों में एक भी मामला नहीं आया।
देहरादून में 12, हरिद्वार 15, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग पौड़ी-गढ़वाल में 01-01, अल्मोड़ा में 04 संक्रमण के मामले मिले हैं। प्रदेश में अभी भी 273 सक्रिय मरीज हैं। आज 71 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए।
राज्य में रिकवरी दर 95.94 फीसदी है। प्रदेश के 997 केन्द्रों पर 23,521 लोगों को कोरोना बचाव के लिए कोरोना रोधी टीके लगाए गए।