नैनीताल: फर्जी गाइड गिरफ्तार

Share

नैनीताल, 25 मार्च (हि.स.)। तल्लीताल थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक फर्जी गाइड को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति फर्जी गाइड का काम कर रहा है तथा पंजाब होटल के मालिक से लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाने के बावजूद नहीं मानने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम नितेश बिष्ट (31) पुत्र माधव सिंह बिष्ट निवासी अपर डांडा तल्लीताल थाना बताया गया है।