-सोसायाटियां खुद नहीं कर रही कूड़े का निस्तारण
गाजियाबाद, 26 मार्च (हि.स.)। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के आवासीय सोसायटियों को कूड़े का खुद निस्तारण नहीं करना महंगा पड़ गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 12 सोसाइटीओं को वर्ल्ड बेस्ट जनरेटर के लिए 12 लाख रुपए के नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम के नोटिस मिलने के बाद सोसायटीओं में हड़कंप की स्थिति है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में एसबीएम टीम धरातल पर बेहतर कार्य किया जा रहा है, निगम की टीम ना केवल शहर के कचरे का निस्तारण करने में लगी हुई है, बल्कि नियमानुसार कार्य न करने वाले प्रतिष्ठानों को भी नियम से कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही है।
उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली 2016 के नियम से कौशांबी की आवासीय सोसाइटी जो कि बल्क वेस्ट जनरेटर की कैटेगरी में आते हैं और इन सोसायटीओं को अपने कचरे का निस्तारण स्वयं करना था जो कि इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। साथ ही गीले तथा सूखे कचरे का उत्सर्जन भी एक साथ कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग 12 लाख रुपए की नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही आगे से नियम अनुसार कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि वसुंधरा जोन स्थित कौशांबी की गंगा, आम्रपाली, सुमेरू, गोवर्धन, विद्यांचल, कैलाश, त्रिशूल, कंचनजंगा, धौलागिरी, मलयागिरी तथा अन्य टावर व सोसाइटीओ को बल्क वेस्ट जनरेटर होने पर तथा अपने कचरे का निस्तारण नियम अनुसार स्वयं न करने पर नोटिस जारी किए गए।
उन्होंने अपील की है कि शहर के सभी प्रतिष्ठानों जोकि बल्क बेस्ट जनरेटर कैटेगरी में आते हैं, वह अपने कचरे का निस्तारण नियम अनुसार स्वयं करें तथा सूखे व गीले कचरे का निस्तारण अलग करें। जिससे ना केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा बल्कि शहरवासियों का भी हित होगा।