मेरठ, 24 मार्च (हि.स.)। विश्व क्षय रोग दिवस पर गुरुवार को मेरठ में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सरकारी विभागों, निजी संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने टीबी मरीजों को गोद लिया।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के एलटी कॉम्लेक्स के लेक्चर थिएटर में विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडी एमएल व्यास ने कहा कि विश्व क्षय रोग दिवस प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। आज के दिन ही वर्ष 1882 में डॉ. राबर्ट कोच ने पहली बार टीबी के कीटाणु की खोज की थी। 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य ही समाज में टीबी को 2025 तक खत्म करने हेतु जागरूकता फैलाना है। इस दौरान टीबी से ग्रसित 1232 मरीजों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने 75, रेडक्रॉस सोसाइटी ने 100, रोटरी क्लब ने 100, सीसीएस यूनिवर्सिटी ने 100, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने 100, सुभारती मेडिकल कॉलेज ने 85, एनसीआर इन्स्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस ने 40, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज ने 100, ड्रग्स इस्पेक्टर ने 100, केमिस्ट एण्ड ड्रेगिस्ट एसोसिएशन सरधना ने 81, सारथी वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी ने 4, नर्सिंग होम एसोसिएशन ने 32, आईएपी एसोसिएशन ने 81, फोग्सी एसोसिएशन ने 24, ईएनटी एसोसिएशन ने 44, केमिस्ट एण्ड ड्रग्स्टि एसोसिएशन मवाना ने 66, आर्थाेपेडिक एसोसिएशन ने मरीजों को गोद लिया। 35 बच्चों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा पोषाहार वितरित किया गया, जिससे टीबी मरीजों को सही पोषण मिल सकें। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इस अवसर पर टॉप 10 में प्राईवेट सेक्टर मेनोटिफिकशन के लिए डॉ. नितिन पारासर, डॉ. मनीष गर्ग, डॉ. महेश सलूजा, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. केपी त्यागी, डॉ. पवन जकमोेला, डॉ. ओमवीर मलिक, डॉ. एसएम रस्तोगी, डॉ. वीएन त्यागी, फलह-ए-आम-चौरिटेबल हॉस्पिटल मेरठ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
नोटिफिकेशन सहयोग के लिए डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. तरूण गोयल, आईएपी एसोसिएशन सेक्रेटरी डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. चारू गर्ग, डॉ. अनुपम सिरोही, आर्थाे एसोसिएशन सेक्रेटरी डॉ. रविन्द्र सिंह ईएनटी एसोसिएशन डॉ. सुमित उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही एनटीईपी में बेस्टटीयू मवाना माछरा को प्रमाण पत्र प्रदान दिया गया। एनटीईपी के एसीएफ सुपरवाईजर-कुलदीप कुमार शर्मा को सबसे ज्यादा केस खोजने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर सीसीएस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, एलएलआरएम मेडिकल कॉलज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।