भोपाल, 24 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यांचल भवन परिसर में ‘अशोक’ का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान वर्ष 2021 की नर्मदा जयंती से निरंतर प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों को पर्यावरण-संरक्षण और प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने के लिये भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि “आज नई दिल्ली स्थित मध्यांचल भवन परिसर में ‘अशोक’ का पौधा लगाया। पौधरोपण से धरती को समृद्ध करने और अपने मानवीय कर्तव्य को पूर्ण करने का जो अप्रतिम संतोष प्राप्त होता है, वह अद्वितीय है। आप भी वृक्षों की सेवा व पौधरोपण का संकल्प लें। आइये, मिलकर धरा को समृद्ध करें।”