आयुष ने उत्तीर्ण की प्रतिष्ठित गेट परीक्षा

Share

नैनीताल, 17 मार्च (हि.स.)। आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने गुरुवार को गेट यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। गत 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा के गुरुवार को घोषित परिणामों में नगर के आयुष शाह ठुलघरिया का नाम भी अर्थशास्त्र विषय की सूची में शामिल हैं।

वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कर रहे आयुष ने इससे पूर्व गत 19 फरवरी को घोषित यूजीसी-नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इससे पूर्व उन्होंने नगर के सेंट जोसफ कॉलेज से 2014 में आईसीएसई व 2016 में आईएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनकी माता प्रीति शाह सिविल न्यायालय में अधिवक्ता हैं जबकि पिता स्व. योगेश शाह भी सिविल न्यायालय में अधिवक्ता थे। उनकी बहन स्तुति आईआईटी रुड़की से जल विज्ञान में शोधरत हैं।