वैश्य कुमार सभा ने मनाया होली महोत्सव

Share

हरिद्वार, 17 मार्च (हि.स.)। वैश्य कुमार सभा कनखल में होली महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। वैश्य कुमार सभा भवन में आयोजित होली महोत्सव के अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित थे।

कनखल वैश्य कुमार सभा ने कोरोना काल के बाद होली महोत्सव का बड़े स्तर पर आयोजन हुआ। वैश्य कुमार सभा भवन में कनखल वैश्य समाज के लोगों सहित पंचपुरी के वैश्य समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। महोत्सव की शुरुआत राधा कृष्ण के पूजन और अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समारोह में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों आयोजित किये गए और कई धार्मिक गीतों और भजनों पर आधारित नृत्य कार्यक्रमों पर लोग झूम उठे। राधा कृष्ण के साथ लोगों ने काफी देर तक जमकर फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली प्रेम प्यार और भाई चारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा से ही समाज में समरसता बढ़ाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे वैश्य समाज में एकता की कमी है और समाज को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। महोत्सव के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब आपसी मतभेद भूलकर एक दूसरे के साथ सद्भावपूर्वक होली मनाये। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडवोकेट के एल गुप्ता, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरके सिंघल, उमेश गोयल, मुकेश गोयल, अवनीश गोयल, निश्चल गुप्ता, भी उपस्थित थे।

महोत्सव की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया। वैश्य कुमार सभा के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री गगन गुप्ता, संयोजक रचित अग्रवाल, और समीर गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में उप प्रधान मुकेश मोदी, मंत्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नमित गोयल, संपदा मंत्री अजय गोयल, ऑडिटर संजय आर्य, कार्यसमिति सदस्य लव गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।