झांसी,17 मार्च (हि.स.)। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित अतिथि के रूप में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति प्रो. मुकेश कुमार पांडे ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से चर्चा करते हुए कुलपति ने उन्हें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी आने के लिए आमंत्रित किया।
कुलपति ने कैलाश सत्यार्थी जी को विश्वविद्यालय की प्रोफेशनल किट भेंट की। जिसमें विश्विद्यालय का इनफॉरमेशन ब्रोशर, सांस्कृतिक गतिविधियों को विस्तारित करती पत्रिका चितेरी, एवं उदयन नामक पत्रिका सम्मिलित है। कैलाश सत्यार्थी जी ने सभी पत्रिकाओं को ध्यान से देखा एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की साध ही कुलपति द्वारा कैलाश सत्यार्थी जी को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, जन जागरूकता, कृषि आधुनिकरण, ग्रामीण विकास, स्किल डेवलपमेंट, नवाचार, शोध, शैक्षणिक उन्नयन आदि के क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कैलाश सत्यार्थी जी को आमंत्रित करते हुए कहा कि उनके आगमन पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। साथ ही सेवा के रूप में किए जा रहे हैं। उनके कार्यों से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र प्रेरणा ग्रहण करेंगे। सेवा भाव एवं मानवीय संवेदना के बिना किसी भी प्रकार की शिक्षा अधूरी है। कैलाश सत्यार्थी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें बुंदेलखंड के छात्रों से संवाद करने पर हर्ष होगा। बुंदेलखंड का अपना गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति है। रानी लक्ष्मीबाई की कर्म भूमि पर आने के आमंत्रण को वे कैसे अस्वीकार कर सकते हैं।