खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप

Share

हरिद्वार, 16 मार्च (हि.स.)। होली के त्योहार के दृष्टिगत खाद्य विभाग की टीम लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि त्योहारों के समय सामानों में मिलावट की संभावना अधिक हो जाती है। इस कारण से विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग ली जा रही है। अभी तक 35 वस्तुओं के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी का यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जो भी सैंपल मानकों के विपरीत पाए जाएंगे उन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।