आलिया भट्ट के जन्मदिन पर माँ सोनी राजदान ने लिखा प्यार भरा नोट

Share

अभिनेत्री आलिया भट्ट सोमवार को 29 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी माँ व अभिनेत्री सोनी राजदान ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की देन एंड नाऊ की तस्वीर शेयर की है। इसमें से एक तस्वीर आलिया के बचपन की है और दूसरी हाल -फिलहाल की। इन दोनों ही तस्वीरों में आलिया काफी क्यूट लग रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने लिखा-‘ मेरी प्यारी आलिया को जन्मदिन का शुभकामनाएँ। आलिया का मतलब है महान और ये आप निश्चित रूप से हैं। इस फैक्ट के अलावा आज आप एक चमकता हुआ सितारा हैं। जब हमने आपका ये नाम रखा था, तो हमें इस नाम का मतलब नहीं पता था। हम आपके बारे में इतना ही जानते थे। फिर आप बड़े होकर एक प्यारे इंसान बन गए। आपके जन्मदिन पर मैं आपको ढेर सारे प्यार की कामना करती हूँ। आप हमेशा ये याद रखें कि आप खास हैं, आप शानदार हैं। ‘

‘ सोनी राजदान की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं और सोनी की इस पोस्ट के जरिये आलिया को जन्मदिन बधाई दे रही हैं। आलिया भट्ट और सोनी राजदान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस माँ -बेटी की जोड़ी में से एक है। दोनों ने साथ में साल 2018 में आई फिल्म ‘राजी’ में स्क्रीन भी शेयर की थी। वहीं वर्कफ़्रंट की बात करें तो सोनी राजदान जल्द ही फिल्म पिप्पा में नजर आएंगी। जबकि आलिया भट्ट की कई फिल्में कतार में हैं, जिनमें ‘ब्रह्मास्त्र’ ,’आरआरआर’, ‘डार्लिंग’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आदि शामिल हैं । इसके साथ ही आलिया जल्द ही फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में भी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।