भाजपा आईटी कार्यकर्ताओं का योगदान प्रदेश की विकास को देगा रफ्तार : पंकज सिंह

Share

प्रतापगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में योगदान देने पर सम्मानित किया गया। आईटी जिला संयोजक पंकज सिंह ने आईटी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में आईटी के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार के लिए चुनाव के पूर्व अनथक प्रयास किए। जिसका परिणाम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 35 वर्षों के इतिहास में उलटफेर करते हुए पुनः भाजपा सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। आईटी सेल में लगे कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चा संभाला है। साथ ही विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार पर प्रहार और रोक लगाने का कार्य भी किया है। इस दौरान आईटी जिला सहसंयोजक सर्वेश सिंह विधानसभा संयोजक सूरज पांडे, विपिन गुप्ता, सुशील मिश्रा, कुलदीप सिंह, रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।