डीएम ने ली रुद्रनाथ धाम यात्रा तैयारियों की बैठक

Share

गोपेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर हक-हकूकधारियों और संबंधित विभागों के साथ बैठक की। इसमें यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन, सुरक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, सफाई आदि पर चर्चा की गई।

मंदिर के पुजारियों ने यात्रा में आ रही दिक्कतों मुख्य रूप से मन्दिर में पानी की व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत आदि के बारे में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल मध्य में अगली बैठक ली जाएगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ इन्द्र सिंह नेगी, सीएमओ एसपी कुडियाल, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी एनके जोशी, मुख्य पुजारी हरीश भट्ट, अरविन्द भट्ट आदि मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि इस बार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को खुलेंगे। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को यात्रा मार्ग के साथ-साथ लाउडस्पीकर और शराब प्रतिबन्धित के साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा मार्ग पर मेडिकल स्टाफ रखने तथा वॉलिन्टियरों को ट्रेनिंग देने के लिए निर्देशित किया।