फर्जी पुलिसवाला बनकर वसूली कर रहा था धरा गया

Share

देहरादून, 15 मार्च (हि.स.)। पुलिस के नाम पर ठेली-फड़ वालों से वसूली कर रहे वर्दीधारी एक व्यक्ति को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक स्कूटी और पुलिस का नकली परिचय पत्र मिला है।

पुलिस जांच के दौरान एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या यूके 07डी पी 9474 से आता हुआ दिखा। रोकने पर उसने अपने को उत्तराखंड पुलिस का परिचय पत्र दिखाया, लेकिन स्थानान्तरण और पोस्टिंग के बारे में पूछने पर कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया।

सख्ती करने पर उसने कहा कि मैं पुलिसवाला नहीं है, जो कार्ड दिखाया गया है वह फर्जी है। मैं एक गरीब व्यक्ति हूं मेरे पास घर-घर चलाने का कोई भी साधन नहीं है, इसलिए मैं पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का रौब दिखाकर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूलकर अपना खर्चा चलाता हूं। उसने अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी 194 शास्त्री नगर सीमद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून, मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पैंट बेल्ट ,जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। आरोपित को जेल भेज दिया गया है।