निर्वाचित होने पर विधायक आदेश चौहान को कुलपति ने दी बधाई

Share

हरिद्वार, 15 मार्च (हि.स.)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार आदेश चौहान को विधायक चुने जाने पर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने आदेश चौहान को उनके आवास पहुंचकर बधाई।

प्रो. शास्त्री ने कहाकि सरल एवं सौम्य स्वभाव के धनी विधायक आदेश चौहान अपनी सरलता के साथ जनहित से जुडे मुद्दों को सदन के भीतर तथा बाहर मजबूती से उठाते रहे हैं। शहरी तथा ग्रामीण दोनाें क्षेत्र से जुडा उनका विधान-सभा क्षेत्र इनके विकास कार्य से पहचाना जाने लगा है। जनता के प्रति इनकी यही भावना तीसरी जीत का मूल मंत्र है। विधायक चुने जाने पर आदेश चौहान ने गुरुकुल परिवार से मिले प्यार तथा आशीर्वाद के लिए प्रो. शास्त्री का आभार जताया।

कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने दयानंद स्टेडियम परिसर में आयोजित होने वाली ऑल इण्डिय इन्टर यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैम्पियनशिप के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया। इसके लिए विधायक आदेश चौहान ने अपनी सहमति प्रदान की।

इस अवसर पर प्रभारी, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग डॉ. अजय मलिक एवं डॉ. शिवकुमार चौहान भी उपस्थित रहे।